Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

प्लास्ट इंडिया 2026: इंदौर में हुआ भव्य लॉन्च, उद्योग जगत उत्साहित

0 120

इंदौर। देश के प्लास्टिक उद्योग की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी प्लास्ट इंडिया 2026′ के आयोजन की घोषणा के लिए बुधवार, 3 दिसंबर 2025 की शाम को इंदौर के मैरियट होटल में एक भव्य लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया। इस इवेंट में इंदौर के प्रमुख उद्योगपतियों और गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। प्लास्ट इंडिया 2026, जो कि 12वीं अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक प्रदर्शनी, सम्मेलन और इंडिया नेक्स्ट है, का आयोजन 5 से 10 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में किया जाएगा।

इंदौर लॉन्च इवेंट में मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव और मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी), इंदौर के कार्यकारी निदेशक श्री हिमांशु प्रजापति (आईएएस) उपस्थित रहे। मुंबई से आए प्लास्ट इंडिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने इंदौर के उद्योगपतियों को दिल्ली में होने वाले मेगा एक्सपो में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया और एक विस्तृत ऑडियो-विज़ुअल (एवी) प्रेजेंटेशन के माध्यम से आयोजन की पूरी जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर, इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के अध्यक्ष श्री सचिन बंसल ने उद्योगपतियों को संबोधित किया। उन्होंने मध्य प्रदेश शासन की औद्योगिक नीतियों और उपलब्ध सब्सिडी योजनाओं की जानकारी दी। श्री बंसल ने उद्योगपतियों को औद्योगिक प्रदर्शनियों में भाग लेने के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “आप किसी भी औद्योगिक प्रदर्शनी में जाएँगे, तो आपको वहाँ नई तकनीक और मशीनों की जानकारी मिलेगी। इसका लाभ उद्योगों को आगे बढ़ाने में मिलता है।”

इस इवेंट में प्लास्ट इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रवीश कामथ, इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के अध्यक्ष श्री सचिन बंसल, प्लास्ट पैक चेयरमैन जाहिद शाह सहित कई वरिष्ठ उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया। शामिल होने वालों में एचएमईएल के विवेक गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ उद्योगपति प्रवीण अग्रवाल, आईपीपीएफ सचिव अंकित भारुका, संजीव सचदेवा, विशाल सोनी, संदीप ठाकुर, प्रवीण गुप्ता, अभिषेक कासट, हिरेन सोनी, और आईपीपीएफ कार्यकारिणी के सदस्य तथा बड़ी संख्या में प्लास्टिक उद्योगपति शामिल थे। इस सफल लॉन्च के साथ, इंदौर के उद्योग जगत में देश के सबसे बड़े प्लास्टिक एक्सपो, प्लास्ट इंडिया 2026 को लेकर उत्साह का माहौल बन गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.