Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

सेंधवा की शांताबाई सुराना की आँखों से दो को मिलेगी नेत्र ज्योति

0 211

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी ) बड़वानी जिले के सेंधवा में नेत्रदान का सार्थक प्रयास किया गया। 20 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे जवाहरगंज निवासी शांताबाई लालचंद सुराना उम्र 86 वर्ष का इलाज के दौरान इंदौर से सेंधवा आने के समय निधन हो गया। पुत्र प्रेमचंद सुराना ने माताजी के निधन के पश्चात मानव सेवा समिति सेंधवा के संचालक निलेश जैन से बात कर नेत्रदान की इच्छा जताई मानव सेवा समिति के निलेश जैन द्वारा तत्काल नारायणदास हॉस्पिटल के डाक्टर आकाश पालीवाल से संपर्क किया किंतु सेंधवा में किट नहीं होने से निलेश जैन ने बड़वानी के डॉ चक्रेश पहाड़िया ओर अजीत जैन से संपर्क किया उन्होंने सेंधवा के डॉ आकाश पालीवाल को राजपुर जाकर कीट उपलब्ध करवाया ओर डॉ आकाश पालीवाल ने अपनी टीम के साथ आकर शाम 7: 30 बजे मृतक शांताबाई लालचंद सुराना के कार्निया निकालने की कार्यवाही को अंजाम दिया।
यह कार्निया इंदौर के एम के इंटरनेशनल आई बैंक इंदौर को भेजे जाएंगे, जहा कार्निया 2 जरूरतमंद लोगों को लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर मानव सेवा समिति के संचालक समाजसेवी निलेश जैन ने बताया कि समिति का यह 26 वा नेत्रदान था। शांता बाई सुराना की आखों से दो लोगों की आखों की रोशनी मिलेगी सुराना परिवार द्वारा पर्यावरण बचाने की पहल करते हुवे लकडियो की जगह गोबर से बने कंडो से इको फेंडली अंतिम सस्कार कडो से सम्पन्न हुआ मानव सेवा समिति के निलेश जैन ने शहर के सभी समाज प्रमुखों से अपील की हे समाज में किसी भी जगह गमी हो जाने पर उनके मोबाइल नंबर 9425094501 पर संपर्क करे हमारी टीम परिवार को नेत्रदान के लिए प्रेरित करेगी मानव सेवा समिति सेंधवा का इस वर्ष का यह तीसरा नेत्रदान हे आज इस अवसर पर प्रकाशचंद्र सुराणा, प्रेमचंद सुराणा, दिलीप सुराणा, पारस सुराणा, मितेश बोकाडिया, विवेक सुराणा, नमन सुराणा, चिरायु सुराणा भूषण जैन सौरभ अग्रवाल मानव सेवा समिति के निलेश जैन डॉ किन्शुक लालका महेंद्र परिहार पियूष शाह उपस्थित थे साथ ही नारायणदास हास्पीटल के डॉ आकाश पालीवाल रोहित आर्य बबलू चौधरी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.