Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

शासकीय महाविधालय में वीर बलिदानी खाज्या नायक प्रतिमा अनावरण

0 227

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी)शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेंधवा में शुक्रवार को वीर बलिदानी खाज्या नायक की प्रतिमा का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।वीर बलिदानी खाज्या नायक की प्रतिमा का लोकार्पण माननीय अंतरसिंह आर्य अध्यक्ष राष्ट्रीय जनजातीय आयोग ,भारत सरकार नई दिल्ली , श्रीमती बसंती देवी यादव अध्यक्ष नगर पालिका सेंधवा,लता सिताराम पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत सेंधवा, अशोक चौधरी,सुनिल अग्रवाल,कांता यादव ,विक्की छाबड़ा, विवेक तिवारी,सचिन शर्मा, की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ ।अतिथिद्वय के आगमन पर पारंपरिक आदिवासी संस्कृति अनुसार स्वागत किया गया। प्रतिमा के लोकार्पण पश्चात एक पेड़ मां के नाम के तहत पोधारोपण का कार्यक्रम हुआ । तत्पश्चात युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस अवसर पर स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ जी एस वास्कले द्वारा दिया गया ।सुनिल अग्रवाल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर खाज्या नायक प्रतिमा का लोकार्पण हुआ यह प्रेरणादायक है । उन्होंने कहा दादा का बहुत बड़ा योगदान है । उन्होंने आदिवासीयों के योगदान को इतिहास में जुड़वाने के लिए लम्बा संघर्ष किया । विवेक तिवारी ने कहा खाज्या नायक की प्रतिमा लगाने की मांग विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा वर्षों से उठती आ रही थी ।उनका आज सफलतापूर्वक क्रियान्वयन दादा के प्रयासों से हुआ है ।इस अवसर माननीय अंतरसिंह आर्य ने विद्यार्थियों से कहा कि मैं सन् 2000 से यह सवाल उठाया है कि हमारे आदिवासी पूर्वजों की कुर्बानी इतिहास में दर्ज क्यों नहीं है ।यह अपने आदिवासी भाईयों के लिए दुःख की बात है । मेने अपने स्तर से प्रयास किए जैसे पंधाना में टंट्या मामा भील की मूर्ती स्थापित की । उन्होंने चौराहे से लेकर कई रेलवे स्टेशन के नाम बताएं जिसका कि नामकरण वीर बलिदानीयों के नाम से रखा गया । उन्होंने कहा आयोग के अध्यक्ष के रूप पद और मुझे प्राप्त अधिकार की जानकारी आपको अवश्य होनी चाहिए ।युवा संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के इस वर्तमान युग में हमारे सरल आदिवासी भ्रमित हो सकते हैं ऐसे में संवाद करने की परम आवश्यकता है । उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों का जवाब देते हुए यही कहा कि इस महाविद्यालय में आने के पश्चात आपका ध्येय सिर्फ पढ़ाई होना चाहिए।उसे सोशल मीडिया और भ्रमित गतिविधियों में मत उलझाओ।मेरा भी एक ध्येय है मैं हर आदिवासीयों के चेहरे पर खुशी देखना चाहता हूं ।मैं चाहता हूं कि आदिवासी संस्कृति अपने मुल स्वरूप में आगे बढ़ती रहे । उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों को आदिवासी बोली में बोलने के लिए प्रेरित भी किया ।उन्होंने महाविद्यालय से संबंधित समस्याओं का निराकरण का अपने स्तर से हल करने का बात कही । कार्यक्रम का संचालन डॉ जितेश्वर खरते एंव आभार डॉ राहुल सूर्यवंशी ने माना ।इस अवसर डॉ यशोदा चौहान, डॉ संतोषी अलावा, डॉ संतरा चौहान, डॉ किशोर सोलंकी, डॉ दिनेश कनाडे, डॉ विक्रम जाधव, डॉ महेश बाविस्कर,प्रो बी एस जमरे ,प्रो अरुण सेनानी सहित महाविद्यालयीन स्टाफ एवं सैंकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.