Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
एसपी बने सार्थक श्राद्ध के प्रेरणा स्रोत,आशा आश्रय में की श्राद्ध श्रद्धा भोजन की शुरुआत छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1...

बड़वानी जिले के स्कूलों में नवाचार,वाल पेंटिंग के माध्यम से सिखाने की योजना

0 237

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी सेंधवा ) जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए स्कूलों में नवाचार को बढ़ावा दिए जाने की योजना को क्रियान्वित किया जा रहा है। कलेक्टर जयति सिंह के निर्देशानुसार, जिले में शिक्षा की गुणवत्ता और भौतिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस ओर जिला प्रशासन द्वारा उठाए जायेंगे निम्नानुसार महत्वपूर्ण कदम:-

कायाकल्प अभियान के तहत स्कूलों का रख-रखाव एवं पेंटिंग
जिले के स्कूलों में नवाचार को बढ़ावा देने और उन्हें आकर्षक रूप प्रदान करने के उद्देश्य से कायाकल्प अभियान के अंतर्गत शालाओ के इन्फ्रास्ट्रक्चर, शाला की पुताई, बाला पेन्टिंग, मेथ्स पार्क, कम्प्यूटर क्लास, मध्यान्ह भोजन, खेल मैदान, पेयजल, शौचालयों, बिजली, फर्नीचर की सुचारु व्यवस्था आदि करना। इस अभियान के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि स्कूल का वातावरण सीखने के लिए प्रेरणादायक और सुरक्षित हो।

विद्यादान योजना के तहत जिलाधिकारी का अध्यापन
शैक्षणिक भागीदारी को प्रेरित करने के लिए विद्यादान योजना के तहत समस्त विभागों के जिलाधिकारी कम से कम 1 घंटे के लिए किसी एक सरकारी स्कूल में अध्यापन (टीचिंग) का कार्य करेंगे। इस कदम का उद्देश्य न केवल छात्रों का मनोबल बढ़ाना है, बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों को भी शिक्षा के प्रति समर्पित करने के लिए प्रेरित करना है।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

अनएकेडमी द्वारा अध्ययन सामग्री की उपलब्धता
छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली डिजिटल शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराने के लिए, लोकप्रिय ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म अनएकेडमी के साथ साझेदारी की गई है। इस पहल के तहत, अनएकेडमी द्वारा स्कूलों के लगभग 50 विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट परीक्षा की डिजिटल अध्ययन सामग्री ( स्टडी मटेरियल ) निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे छात्रों को आधुनिक और विविध शिक्षण संसाधनों तक पहुँच मिल सकेगी। यह संयुक्त पहल जिले के सरकारी स्कूलों को शिक्षा के केंद्र के रूप में मजबूत करेगी, जिससे छात्रों के सर्वांगीण विकास और उज्जवल भविष्य की नींव रखी जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.