Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
एसपी बने सार्थक श्राद्ध के प्रेरणा स्रोत,आशा आश्रय में की श्राद्ध श्रद्धा भोजन की शुरुआत छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1...

दस करोड़ रू के सोने सहित राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार, चैन्नई में डकैती के है आरोपी

0 576

दस करोड़ रू के सोने सहित राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार, चैन्नई में डकैती के है आरोपी

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी ) बड़वानी जिले के नागलवाड़ी थाना अंतर्गत बालसमुद परिवहन जांच चौकी पर पुलिस द्वारा चेन्नई में हुई डकैती के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो सोना बरामद किया।
सेंधवा अनुभाग के एसडीओपी अजय वाघमारे ने घटना की जानकारी देते हुए बताया की 13 सितम्बर 2025 की रात्री में थाना समयपुरा में फरियादी गुणावण्या पिता सुरेश निवासी चैन्नई के साथ आरोपीगण डकैती कर करीबन 10 किलो सोना कीमती करीबन 10 करोड़ की डकैती की थी जिसमे आरोपिगण 1. बनाराम 2. कैलाश 3. हनुमान 4. मनीष 5.
सोहेल खान तथा 6. माँगिलाल पिता कनाराम 7. विक्रम पिता रामनिवास ने मिलकर तथा देशी पिस्टल अड़ा कर 10 किलो सोना कीमती 10 करोड़ का लूट लिया था जिसकी सूचना प्राप्त होने पर
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण, श्री अनुराग तथा पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन, श्री सिद्धार्थ बहुगुणा तथा पुलिस अधीक्षक बड़वानी, श्री जगदीश डावर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए सम्पूर्ण जिले को अलर्ट किया गया था जिस पर एस डी ओ पी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के नेतृत्व में टीम गठित कर ए बी रोड सेंधवा पर तमिलनाडु की पुलिस टीम के साथ नाकाबंदी की गई तथा बस की चेकिंग के दौरान आर टी ओ बेरियर सेंधवा पर एक यात्री बस में 02 संदेही 1. माँगिलाल पिता कनाराम देवासी जाति रेबारी उम्र 22 साल निवासी पानी की टंकी के पास जैटीवास थाना बिलाडा जिला जोधपुर 2. विक्रम पिता रामनिवास जाट उम्र 19 साल निवासी घणामगरा थाना बिलाडा जिला जोधपुर के पुलिस टीम को दिखे जो पुलिस टीम को देखकर हरकत में आ गए जिससे पुलिस टीम का संदेह ओर बढ़ गया उक्त दोनों व्यक्ति मांगीलाल तथा विक्रम को लेकर उनके बेग की तलाशी ले गई तो उनके काले रंग के बेग के अंदर 1. सोने के 11 नग बिस्किट कुल वजन 2 किलो 412 ग्राम 2. सोने की 176 नग चूड़िया कुल वजन 3 किलो 482 ग्राम 3. सोने की अंगूठिया कुल वजन 646 ग्राम 4. सोने के ब्रेसलेट (हार) कुल वजन 853 ग्राम 5. सोने के जेवरात कुल वजन 781 ग्राम 6. सोने के गले के हार जेवरात कुल वजन 1 किलो 258 ग्राम कुल जप्त शुदा सोने का वजन 9 किलो 432 ग्राम 7. नगदी 3,05500 (3 लाख 5 हजार 5 सौ रुपये) 8. एक नग देशी पिस्टल तथा 02 नग कारतूस 9. एक मोबाइल कीमती 20000 का मिल जो दोनों आरोपीगण ने अपने साथीयो के साथ मिल कर थाना समयपुरा जिला त्रिची, तमिलनाडु राज्य में लूट कर प्राप्त करना बताया घटना की पुष्टि होने पर तमिलनाडु पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से उक्त 10 करोड़ रुपये का 10 किलो सोना जप्त किया गया उक्त कार्यवाही में सेंधवा अनुभाग की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.