Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

मणिपुरी नृत्याँगना इवाना सरकार ने कृष्ण स्तुति एवं राधा-कृष्ण रास की दी प्रस्तुति

0 350

मणिपुरी नृत्याँगना इवाना सरकार ने कृष्ण स्तुति एवं राधा-कृष्ण रास की दी प्रस्तुति

दुर्गा स्तुति की प्रस्तुति ने सैकड़ों युवाओं को किया भाव-विभोर

बडवानी (नरेंद्र तिवारी)
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य के मार्गदर्शन में स्पीक मैके के सौजन्य से मणिपुरी नृत्य की प्रस्तुति, प्रशिक्षण कार्यशाला, और नृत्य के क्षेत्र में उच्च शिक्षा एवं करियर अवसरों पर एक संवाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोलकाता, पश्चिम बंगाल की राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मणिपुरी नृत्यांगना सुश्री इवाना सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य ने की। विशेष अतिथियों में अनिल जोशी, गुरमीत सिंह गांधी, सचिन शर्मा, सुश्री संगीता गुप्ता, नितेश सोनी, सूरज सुल्या और ललित चौधरी शामिल थे। जैसे ही अतिथि कॉलेज परिसर में प्रवेश किए, सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक उनकी अगवानी की। पुष्पवर्षा और जोरदार स्वागत से अभिभूत अतिथियों ने इस आत्मीयता की सराहना की, जिसने आयोजन की शुरुआत को और भी यादगार बना दिया।
भक्ति, प्रकृति और जीवन चक्र को दर्शाता है मणिपुरी नृत्य
सरस्वती पूजन, वंदना एवं स्वागत गीत के बाद सुश्री इवाना सरकार द्वारा मणिपुरी नृत्य की गौरवशाली परंपरा, इतिहास, विशेषताओं और इसके सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह भारत के आठ प्रमुख शास्त्रीय नृत्यों में से एक है तथा मणिपुर राज्य में उत्पन्न हुआ। इसकी जड़ें प्राचीन लोक परंपराओं और भरत मुनि के श्नाट्य शास्त्रश् से जुड़ी हैं, जहां मीतई जनजाति की दंतकथाओं में सात लैनूराह देवताओं द्वारा पृथ्वी को नृत्य से मजबूत करने का वर्णन है। 15वीं शताब्दी में वैष्णव भक्ति के आगमन के साथ राजा भाग्यचंद्र के शासनकाल में रास लीला का विकास हुआ, जो राधा-कृष्ण की लीला पर आधारित है। इसकी विशेषताएँ सूक्ष्म भाव-भंगिमाएँ, वृत्ताकार चालें और सतत हरकतें हैं, जो इसे अंतर्मुखी व संयमित बनाती हैं। वेशभूषा में फूलों का मुकुट, रंगीन पोतबी, ढोलक संगीत प्रमुख। यह भक्ति, प्रकृति और जीवन चक्र को दर्शाता है।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{“transform”:1},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:true,”containsFTESticker”:false}

मंत्रमुग्ध हुये दर्शक
सुश्री इवाना सरकार ने मणिपुरी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी कृष्ण स्तुति में भक्ति की गहनता और लयबद्ध गतियों का सुंदर समन्वय झलकता था, मानो नंदलाल स्वयं मंच पर अवतरित हो गए हों। राधा-कृष्ण रास में उनकी कोमल भंगिमाएँ और वृत्ताकार चालें राधा की प्रेममयी भक्ति को जीवंत कर रही थीं, जैसे मथुरा की गलियों में रास रंग रहा हो। आगामी नवरात्रि के परिप्रेक्ष्य में दुर्गा स्तुति की प्रस्तुति शक्ति और गरिमा का प्रतीक बनी, जिसमें उनकी सूक्ष्म हस्त-मुद्राएँ और भावपूर्ण अभिव्यक्ति ने माँ दुर्गा की दिव्यता को मूर्त रूप दिया। मणिपुरी नृत्य की लास्य शैली, रंगीन पोतबी वेशभूषा, और ढोलक की मधुर लय ने दर्शकों को तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भाव-विभोर कर दिया। उनकी हर गति में परंपरा और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम था, जो दर्शकों के हृदय में अमिट छाप छोड़ गया। उन्होने विद्यार्थियों को नृत्य का प्रशिक्षण भी दिया। प्रशिक्षण सत्र में विद्यार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुये।
व्यक्तित्व विकास और मानसिक शांति के लिए आवशयक
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य ने सुश्री इवाना सरकार के नृत्य कौशल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने जीवन में संगीत और नृत्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये कलाएँ न केवल मनोरंजन का साधन हैं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और मानसिक शांति के लिए भी आवश्यक हैं। डॉ. सत्य ने अपनी सुमधुर आवाज में एक गीत प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। उनकी इस प्रस्तुति ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया।
शिक्षा और करियर में हैं अवसर
सुश्री सरकार ने नृत्य के क्षेत्र में उच्च शिक्षा और करियर के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्नातक, स्नातकोत्तर, नेट, जेआरएफ, और पीएच.डी. जैसे शैक्षणिक अवसरों के साथ-साथ सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में नृत्य से संबंधित रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि नृत्य केवल कला नहीं, बल्कि एक समृद्ध करियर विकल्प भी हो सकता है, बशर्ते इसे समर्पण और मेहनत के साथ अपनाया जाए।
संस्था दे रही है योगदान
विशेष अतिथि श्री अनिल जोशी ने स्पीक मैके संस्था का परिचय देते हुए इसके सांस्कृतिक और शैक्षणिक उन्नयन में योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ उनके करियर निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
संचालन को सभी ने सराहा
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन वर्षा मालवीया ने किया, जिसकी नृत्यांगना सुश्री सरकार और सभी अतिथियों ने प्रशंसा की। कार्यक्रम का संयोजन दिव्या जमरे और संजु डूडवे ने अत्यंत कुशलता और सुगठित रूप से किया। स्वाति यादव और कन्हैया फूलमाली ने कार्यक्रम की रिपोर्टिंग का दायित्व बखूबी निभाया। स्वागत प्रबंधन का कार्य हंसा धनगर, जोया खान, शिवानी बड़ोले, आरती धनगर, बबीता मुलेवा, वर्षा मेहरा, और सुभाष चौहान ने संभाला। आभार प्रदर्शन राहुल भंडोले ने किया। इस आयोजन में यश कारोले, सुनील मेहरा, आराधना धनगर, और डॉ. मधुसूदन चौबे ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.