Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह की साक्षी सेंधवा का गौरव बढ़ाया

0 402

सेंधवा। शहर की प्रतिभाशाली कथक नृत्यांगना सानवी मंडलोई ने 13 अगस्त को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित संगीत नाटक अकादमी के अलंकरण समारोह में सहभागिता कर सेंधवा का गौरव बढ़ाया। समारोह में देश की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विभिन्न कलाकारों को अपने कर-कमलों से सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री राव इंद्रजीत सिंह तथा संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

इस समारोह का एक विशेष आकर्षण मध्यप्रदेश के दिग्गज कथक नृत्याचार्य डॉ. पुरुषोत्तम (पुरु) दाधीच को संगीत नाटक अकादमी की ‘रत्न सदस्यता’ से सम्मानित किया जाना रहा। यह देश के प्रदर्शनकारी कलाकारों को दिया जाने वाला अकादमी का अत्यंत दुर्लभ और सर्वोच्च सम्मानों में से एक है

उल्लेखनीय है कि सानवी मंडलोई, डॉ. दाधीच की पुत्रवधू एवं प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सुश्री हर्षिता दाधीच की शिष्या हैं। संस्कृति मंत्रालय एवं संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली द्वारा सानवी को इस ऐतिहासिक अलंकरण समारोह में आमंत्रित किया गया था। राष्ट्रपति के हाथों देश के शीर्ष कलाकारों को सम्मानित होते देखना उनके लिए गौरवपूर्ण और प्रेरणादायी अनुभव रहा। सानवी की इस उपलब्धि से सेंधवा के कला-जगत में भी हर्ष की लहर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.