Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथों मिला अवार्ड 

0 542

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी) शहर के प्रतिभाशाली एवं युवा इवेंट एवं वेडिंग डेकोरेशन व्यवसायी राहुल जायसवाल ने अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और रचनात्मक प्रतिभा के दम पर सेंधवा का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है। राहुल जायसवाल को “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें लोकप्रिय अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा प्रदान किया गया।

वेडिंग डेकोरेशन और इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले राहुल जायसवाल ने अपने भव्य एवं आकर्षक डेकोरेशन कॉन्सेप्ट, आधुनिक डिजाइन और शानदार क्रिएटिविटी के माध्यम से लोगों के बीच विशेष पहचान बनाई है।

सेंधवा जैसे छोटे शहर से निकलकर प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराना निश्चित रूप से शहर के लिए गर्व का विषय है। राहुल जायसवाल की इस उपलब्धि से उनके परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों और सेंधवा शहर में खुशी की लहर है।

राहुल जायसवाल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, टीम, ग्राहकों एवं उन सभी शुभचिंतकों को दिया, जिन्होंने उनके सफर में निरंतर विश्वास और सहयोग प्रदान किया।

राहुल जायसवाल की यह उपलब्धि सेंधवा के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि प्रतिभा, मेहनत और जुनून के साथ छोटे शहर से निकलकर भी प्रदेश स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई जा सकती है। यह पुरस्कार दिल्ली में सम्मानित किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.