Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालुओं क... जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा, कसरावद में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत ग्राम केलपानी से ओंकारेश्वर तक 200 ग्रामीणों की पैदल यात्रा, विधायक मोंटू सोलंकी ने जयघोष के साथ किय... थाना सेंधवा शहर पुलिस ने ऑनलाइन पटाखों के नाम पर ₹50,000 की ठगी करने वाले 02 साइबर ठगो को इंदौर से क... स्टार एग्री की रिपोर्ट के बाद खंडेलवाल बन्धुओ की शिकायत अधिवक्ता विमला शर्मा महामडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा चांदी व्यापारी से लूटे गए एक करोड़ 28 लाख के आभूषण बरामद कर 48 घंटे बाद ही ... जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों एवं सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने सीईओ द्वारा आरोप-पत्र का जवाब नह... भागवत आयोजन का आरम्भ निकली शोभायात्रा 

जनकल्याणकारी योजनाएँ धरातल पर अपनी सार्थकता सिद्ध करें-बड़वानी कलेक्टर जयति सिँह

0 349

जनकल्याणकारी योजनाएँ धरातल पर अपनी सार्थकता सिद्ध करें-बड़वानी कलेक्टर जयति सिँह
नवागत कलेक्टर ने ली जिलाधिकारियों की बैठक
बड़वानी(नरेंद्र तिवारी) नवागत कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने बुधवार को पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर सभागृह बड़वानी में समस्त जिला अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने सर्वप्रथम जिला अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि सफल नेतृत्व के लिए यह आवश्यक है कि टीम वर्क की भावना के साथ कार्य किया जाये। अतः जिले के हर विभाग के अधिकारी टीम वर्क की भावना के साथ कार्य करे एवं जिले के विकास में सहयोग करे। इस दौरान उन्होने यह भी कहा कि बड़वानी जिला आकांक्षी जिला होने से हमे ओर अधिक परिश्रम एवं लगन से काम करने की आवश्यकता है।
इस दौरान कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा करते हुए कहा कि शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण ही दर्ज होना चाहिए, किसी भी स्थिति में फोर्स क्लोज ना करे। बैठक में कलेक्टर ने यह भी कहा कि शासन के द्वारा विभिन्न योजनाएं जनकल्याण के लिए चलाई जा रही है। अतः योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी अधिकारी अपने पदीन दायित्व को समझकर पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी से कार्य करे ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं से लाभाविंत होकर योजनाएं धरातल पर अपनी सार्थकता सिद्ध कर सके।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, अपर कलेक्टर केके मालवीय, संयुक्त कलेक्टर सोहन कनाश सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
पत्रकारों से की चर्चा
बैठक के पश्चात् नवागत कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह ने पत्रकार वार्ता का आयोजन कर, पत्रकार बंधुओं से चर्चा की। इस दौरान उन्होने पत्रकारों से जिले के मुद्दों के बारे में जाना साथ ही उन्हे यह आश्वस्त किया कि शासन के चतुर्थ स्तंभ के रूप में पत्रकारों को उनके साथ जिले के विकास के लिए कार्य करना है। पत्रकार बंधु जिले के विकास या अन्य समस्याओं से संबंधित बातों को उन तक मीडिया या व्यक्तिगत रूप से मिलकर पहुंचा सकते है। इस दौरान नवागत कलेक्टर ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले में स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना है। साथ ही शासन की योजनाओं को धरातल पर मूर्त रूप से सफल बनाते हुए जनसामान्य को लाभ पहुंचाना है।
बड़वानी 10 सितम्बर 2025/ नवागत कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने बुधवार को पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर सभागृह बड़वानी में समस्त जिला अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने सर्वप्रथम जिला अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि सफल नेतृत्व के लिए यह आवश्यक है कि टीम वर्क की भावना के साथ कार्य किया जाये। अतः जिले के हर विभाग के अधिकारी टीम वर्क की भावना के साथ कार्य करे एवं जिले के विकास में सहयोग करे। इस दौरान उन्होने यह भी कहा कि बड़वानी जिला आकांक्षी जिला होने से हमे ओर अधिक परिश्रम एवं लगन से काम करने की आवश्यकता है।
इस दौरान कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा करते हुए कहा कि शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण ही दर्ज होना चाहिए, किसी भी स्थिति में फोर्स क्लोज ना करे। बैठक में कलेक्टर ने यह भी कहा कि शासन के द्वारा विभिन्न योजनाएं जनकल्याण के लिए चलाई जा रही है। अतः योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी अधिकारी अपने पदीन दायित्व को समझकर पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी से कार्य करे ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं से लाभाविंत होकर योजनाएं धरातल पर अपनी सार्थकता सिद्ध कर सके।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, अपर कलेक्टर श्री केके मालवीय, संयुक्त कलेक्टर श्री सोहन कनाश सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
पत्रकारों से की चर्चा
बैठक के पश्चात् नवागत कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह ने पत्रकार वार्ता का आयोजन कर, पत्रकार बंधुओं से चर्चा की। इस दौरान उन्होने पत्रकारों से जिले के मुद्दों के बारे में जाना साथ ही उन्हे यह आश्वस्त किया कि शासन के चतुर्थ स्तंभ के रूप में पत्रकारों को उनके साथ जिले के विकास के लिए कार्य करना है। पत्रकार बंधु जिले के विकास या अन्य समस्याओं से संबंधित बातों को उन तक मीडिया या व्यक्तिगत रूप से मिलकर पहुंचा सकते है। इस दौरान नवागत कलेक्टर ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले में स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना है। साथ ही शासन की योजनाओं को धरातल पर मूर्त रूप से सफल बनाते हुए जनसामान्य को लाभ पहुंचाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.