Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

पानसेमल में आतिशबाजी के साथ झीलमिलाती झांकियों का प्रदर्शन

0 320

पानसेमल में आतिशबाजी के साथ झीलमिलाती झांकियों का प्रदर्शन

7 दिवसीय गणेश उत्सव का धमाकेदार समापन

(पानसेमल से नरेंद्र तिवारी) पानसेमल में मंगलवार की रात्रि 7 दिवसीय गणेश उत्सव के समापन पर झिलमिलाती झांकियों का प्रदर्शन किया गया, मनमोहक झाकियों का सिलसिला बस स्टैंड से शुरू होकर मेन रोड पानसेमल में रातभर चलता रहा। प्रशासन अलर्ट दिखाई दिया। एडिशनल एसपी धीरज बब्बर, एसडीओपी आयुष अलावा, सहित टीआई पानसेमल, खेतिया एवं निवाली सतर्कता के साथ व्यवस्थाओ पर नजर बनाए हुए थै।
झांकियों में धार्मिक एवं सामाजिक विषयों को उठाया गया फ़िल्म छावा सहित लव जिहाद की झांकी चर्चा में रही शेष गणेश मंडलो की झांकियों के विषय रामायण, महाभारत पर आधारित थै। झिलमिलाती झांकियों के साथ ढ़ोल ताशों पर नाचते युवा उत्साह और उमंग से भरे हुए थै। पुलिस प्रशांसन सतर्कता के साथ परिस्थियों पर नजर बनाएं हुए था। जिले के एडिशनल एसपी धीरज बब्बर, एसडीओपी राजपुर आयुष आलावा, टीआई पानसेमल एम बैगन, टीआई खेतियाँ सुंदर कनेश एवं टीआई निवाली लोवंशी दलबल के साथ मौजूद थै। बड़ी संख्या में आसपास गाँवो के लोग भी पानसेमल में इस समापन समारोह में शामिल थै। अधिकांश मंडलो द्वारा विशाल गणेश प्रतिमाओं को झांकी के रूप में सजाया हुआ था। रातभर झिलमिलाती झांकी को जनता निहारती रही पानसेमल वासियों ने गणेश जी को अगले बरस लौट कर आने की प्रार्थना के साथ विदा किया। समारोह शांति पूर्ण रहा ग़ुलाल एक मात्र गणेश मंडल द्वारा उड़ाई जा रही थी। झाँकियां देखने लोग अपने परिवार के साथ पुरे मेन रोड घूम रहे थै। महिलाओं की भीड़ भी झाँकिया देखने जुटी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.