Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

दिनेशगंज के विशाल पांडाल में विराजे श्री गणेश जी एवं खाटू श्याम बाबा

0 627

दिनेशगंज के विशाल पांडाल में विराजे श्री गणेश जी एवं खाटू श्याम बाबा

आज दिनेशगंज में होंगी खाटू श्याम बाबा की भजन संध्या

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी) शहर में दस दिवसीय गणेश उत्सव का माहौल अब बनता दिखाई दे रहा है। इस हेतु हर वर्ष की तरह दिनेश गंज एकता संगठन का विशाल पांडाल शहर ही नहीं अपितु सम्पूर्ण जिले भर के श्याम बाबा एवं श्री गणेश भक्तो के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। यहां कलकत्ता के कलाकारों द्वारा खाटू के श्याम बाबा मंदिर की तर्ज पर बना विशाल पांडाल तो भक्तो को अपनी और आकर्षित कर ही रहा है। दिल्ली से आए कलाकारों की कृष्ण रासलीला, गणेश जी की झांकी झिलमिललाते स्वागत द्वार और विधुत सज्जा आकर्षण का केंद्र बने हुए है। इसी के साथ 1सितम्बर को रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमे खाटू श्याम जी के भजनो की प्रस्तुति प्रख्यात भजन गायिकाओं एवं गायकों द्वारा दी जाएगी।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{“transform”:1},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:true,”containsFTESticker”:false}

दिनेश गंज दारु गोदाम एकता संगठन गणेश उत्सव को हमेशा से उमंग उत्साह और धूमधाम से मानते आ रहा है, इस वर्ष श्याम बाबा के विशाल पांडाल में गणेश जी एवं खाटू नरेश श्याम बाबा की विशाल प्रतिमा सजाई गयी है। यहाँ 1 सितम्बर को श्याम बाबा की स्पेशल भजन संध्या का आयोजन है, जिसमे भजन गायिका बहने अपने भजनो की प्रस्तुति देगी। दिनेशगंज दारु गोदाम के पंडाल में खाटू श्याम जी के मंदिर की प्रतिकृति कलाकत्ता के कलाकारों द्वारा बनाई गयी है। पंडाल के आगमन पर विशाल प्रवेश द्वार सजाए गए है। विद्युत सज्जा मन को आकर्षित कर रही है। सुसज्जित पंडाल में गणेश प्रतिमा विराजित है और श्याम बाबा के भी दर्शन हो रहे है। पांडाल में श्री गणेश जी के गजशीश की कथा को बताती झांकी बरबस दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। झांकी को देखकर दर्शक भक्तगण एकटक देखते नजर आतें है। एक तरफ दिल्ली के रासलीला कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कृष्ण रासलीला भी दर्शनीय श्रवनीय बन गयी है। इन क्लाकारों की साज सज्जा एवं नृत्य कला भक्तो को झूमने पर मजबूर कर रही है। प्रतिदिन प्रसादी की व्यवस्था है। कुलमिलाकर दिनेश गंज क्षेत्र सहित जिले भर का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.