ग्राम कामोद के युवक जकसींग की मौत पर परिजनों को हत्या की आशंका
पुलिस जाँच में करंट से मौत तो कितनाशक की बोतल कैसे मिली थी।
सेंधवा (नरेंद्र तिवारी ) ग्रामीण थाना अंतर्गत चाचरिया चौकी के ग्राम कामोद में 38 वर्षीय युवक जकसींग की मौत की पहली उलझती नजर आ रही हैं। परिजनों ने एक माह बाद जिला पुलिस अधीक्षक बड़वानी को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका भी व्यक्त की हैं।
युवक के पिता जाडला बारेला ने जिला पुलिस अधीक्षक सहित एसडीओपी सेंधवा, थाना प्रभारी ग्रामीण के नाम लिखें पत्र में चाचरिया पुलिस चौकी के मर्ग क्रमांक 15/2025 में गंभीरता से जांच नहीं करने एवं हत्या में शामिल लोगो को बचाने के लिए मर्ग जाँच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया हैं।
जाडला ने बताया की मेरा पुत्र जकसिंह 9 जुलाई को गाँव के कुछ लोगो के साथ नदी पर मछली मारने हेतु गया था। देर तक नहीं लौटा तो हमने उसके साथ गए लोगो से पूछा तो उन्होंने साफ मना कर दिया जबकि जाते समय पत्नी के सामने आवाज लगा कर बुलाया था। इसके बाद परिजनों के ढूढ़ने के बाद जकसिंह की लाश रात्रि 11बजे संदिग्ध अवस्था में हमारे खेत में मिली जिसके पास जहरीली दवा (किटनाशक) की बोतल मिली दवा मुंह में एवं चेहरे पर भी ढूली हुई दिखाई दे रही थी। पुलिस के पहुंचने पर लाश के पंचनामे में भी जहरीली दवा की बोतल होना पाया गया था। जबकि पोस्ट मार्टम में मृत्यु होने का कारण करंट लगना बताया गया हैं। मृतक के पिता जाडला एवं पत्नी के अनुसार मृतक की लाश के 500 मीटर दुरी पर बिजली के तार का बंडल मिला हैं। इन परिस्थियों में करंट से मौत कैसे हो सकती हैं। जकसिंह के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए चाचरिया पुलिस की जांच पर भी प्रश्न चिन्ह खड़े किये हैं। उन्होंने पुलिस पर हत्या में शामिल लोगो को बचाने का आरोप भी लगाया हैं।