Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

एएसपी धीरज बब्बर ने साइबर जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी

0 77

एएसपी धीरज बब्बर ने साइबर जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी

एसबीआई और पुलिस विभाग की संयुक्त पहल – आमजन को मिलेगा साइबर सुरक्षा का संदेश

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी )स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उन्होंने साइबर जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आमजन को साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी देगी।
👉 एएसपी श्री बब्बर ने कहा—
“डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। जनता जितनी सतर्क होगी, उतनी ही सुरक्षित रहेगी।”
कार्यक्रम का उद्देश्य
इस पहल का मुख्य उद्देश्य—
नागरिकों को साइबर अपराधों की पहचान कराना।

ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, बैंकिंग फ्रॉड से बचाव के उपाय बताना।

सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देना।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य
इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया झंडा चौक शाखा के मुख्य प्रबंधक श्री गौरव बगवार, एम.जी.रोड शाखा के मुख्य प्रबंधक श्री संजय दवे, साईनाथ शाखा के शाखा प्रबंधक श्री सुनील पाटीदार, समस्त स्टेट बैंक स्टाफ एवं बैंक के गणमान्य ग्राहक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.