Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालुओं क... जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा, कसरावद में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत ग्राम केलपानी से ओंकारेश्वर तक 200 ग्रामीणों की पैदल यात्रा, विधायक मोंटू सोलंकी ने जयघोष के साथ किय... थाना सेंधवा शहर पुलिस ने ऑनलाइन पटाखों के नाम पर ₹50,000 की ठगी करने वाले 02 साइबर ठगो को इंदौर से क... स्टार एग्री की रिपोर्ट के बाद खंडेलवाल बन्धुओ की शिकायत अधिवक्ता विमला शर्मा महामडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा चांदी व्यापारी से लूटे गए एक करोड़ 28 लाख के आभूषण बरामद कर 48 घंटे बाद ही ... जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों एवं सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने सीईओ द्वारा आरोप-पत्र का जवाब नह... भागवत आयोजन का आरम्भ निकली शोभायात्रा 

पालकी पर सवार भगवान राजराजेश्वर का शहर भ्रमण

0 584

पालकी पर सवार भगवान राजराजेश्वर का शहर भ्रमण

ढ़ोल नगाड़ों से गुंजा आसमान हर तरफ शिव भोले की जयकार
सेंधवा निप्र। सावन माह की समाप्ति के बाद सोमवार 12 अगस्त को शहर के राजा भगवान श्री राजराजेश्वर पालकी पर सवार होकर शहर भ्रमण पर निकले शहर के शिवभक्तो ने भगवान राजराजेश्वर की पालकी का जगह जगह फूल बरसाकर स्वागत किया। पोहे, अन्नकूट, रसना, पेयजल के अनेको स्टालो में भक्तो को प्रसादी का वितरण किया जा रहा था। उज्जैन के ढ़ोल नागाड़े की टीम का प्रदर्शन बेहद दर्शनीय रहा, नागाडो के साथ नृत्य करती यह टीम जन समुदाय के आकर्षण का केंद्र बनी। जनता को माँ काली के भेष में नृत्य करती टीम ने भी आकर्षित किया राक्षक वध का प्रदर्शन जीवंत जान पड़ा, कलाकारों का श्रंगार देखते ही बन रहा था।
{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{“transform”:1},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:true,”containsFTESticker”:false}
शोभायात्रा में नारी शक्ति भी डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर नृत्य कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करती देखी गयी, अधिकतर बालिकाए केशरिया कुरता धारण किये हुए थी, चंदन का लम्बा टिका बालिकाओं को भक्ति रस में डुबो रहा था। कुछेक झाँकिया भी आकर्षण का केंद्र थी। मुख्य आकर्षण तोप से किया जाने वाला विस्फोट था। भगवान राजराजेश्वर पालकी में सवार होकर किले अंदर मंदिर परिषर से शाम 6 बजे निकले पालकी को बनियान और रंगीन धोती पहने कार्यकर्ताओं ने थामा हुआ था, चारो और रस्सी से घेरे हुए चल रहे थै। किला गेट पर पुष्प वर्षा की गयी। बस स्टैंड भवानी चौराहा, सिनेमा चौराहा पर पोहे पानी के स्टाल लगाए गए। गुरुद्वारा चौक पर अन्नकूट प्रसादी वितरित की गयी। ईदगाह चौराहे पर भी मंच लगा यहां से पुष्प वर्षा की गयी शोभायात्रा का संत विनोबा मार्ग, मोतिबाग चौराहा, श्याम बाजार मित्र मंडल ने पेयजल वितरित कर स्वागत किया। साढ़े दस बजे तक पुन: भगवान की पालकी मंदिर परिषर पहुंची जहां महा आरती के बाद शिवडोले की ऐतिहासिक शोभायात्रा का सामापन हुआ। सम्पूर्ण जुलुस में पुलिस की सक्रियता देखी गयी। ड्रोन कैमरों से जुलुस मार्ग पर नजर राखी जा रही थी। जिले से आए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, एसडीओपी अजय वाघमरे, थाना प्रभारी सेंधवा शहर बलजीत बिसेन, ग्रामीण थाना प्रभारी सहित आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस तहसीलदार एवं शासकीय अमला व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए था।
Leave A Reply

Your email address will not be published.