Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
अवैध शराब के वाहन को पकड़ने गए खातेगाँव टीआई दिलीप पूरी पर माफियाओ ने ट्रक चढ़ाया मौक़े पर मौत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेंधवा के गायत्री धाम में किया योगाभ्यास, कहा मन में सद्भावना आए, दुर्व... मानव सेवा समिति सेंधवा ने करवाया देहदान, श्रीमती इंदिरा शर्मा की पार्थिव देह गार्ड ऑफ ऑनर के साथ इंड... सेंधवा दशहरा मैदान पर रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन, विशेष रथ पर निकलेगी राम, ... तहसील वरला में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में धरना-प्रदर्शन, नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर... सत्ता नहीं, विचारधारा और कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत: हेमंत खण्डेलवाल नाना पाटेकर: पर्दे पर आते थे तो किरदार नहीं, पूरा सच सामने खड़ा हो जाता था-जय सिंह रघुवंशी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 3 वर्षीय अनिका को नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने दिए 5 लाख, सहयोग का आग्रह क... शांति समिति की बैठक में ऐतिहासिक फैसला: आगामी त्यौहारों व आयोजनों में सेंधवा में नहीं बजेंगे तेज आवा...

सेंधवा में देवझिरी परायण समिति का भंडारा प्रसादी में उमड़े भक्तगण

0 588

सेंधवा में देवझिरी परायण समिति का भंडारा प्रसादी में उमड़े भक्तगण

सावन माह की समाप्ति उपरांत परायण समिति के भंडारो का दौर

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी) सावन के पवित्र माह की समाप्ति पर परायण समितियों द्वारा आयोजित भंडारे का दौर रविवार से देवझिरी परायण समिति के भंडारे से शुरू हुआ जहां सैकड़ो भक्तो ने देवझिरी स्थित मंदिर के दर्शन किये और प्रसादी ग्रहण प्राप्त की, भंडारे में कतारबद्ध होकर भक्त गण प्रसादी प्राप्त कर रहे थै। देवझिरी परायण समिति के कार्यकर्ता भक्तों को प्रसादी वितरित कर रहे थै, दोपहर 11:30 आरम्भ हुआ भंडारा 2:15 तक निर्बाध गति से चलता रहा है जो वर्षा की वजह से बाधित हुआ जिसे बाद में पुन: शुरू किया जा सका। शहर में सावन माह की समाप्ति के उपरांत रविवार को देवझिरी और महाराष्ट्र मंदिर परायण समिति के भंडारे के बाद सोमवार राज राजेश्वर मंदिर, मंगलवार को रामकटोरा बालाजी मंदिर बुधवार को मनोकामेश्वर महादेव मंदिर दिनेश गंज द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया है। इन सभी देवस्थानों पर सम्पूर्ण सावन माह में परायण पाठ, अभिषेक पूजन अर्चन के दौर के बाद अब भंडारो का दौर चल रहा है। इन भंडारो की प्रसादी में खीर/नुक्ती, पूरी, कद्दू चवले की सब्जी, भजिये, हरी मिर्ची प्रसादी भक्तों के लिये निर्मित की जाति है। हर देवस्थान इस हेतु भक्तों को आंमत्रित भी करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.