Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालुओं क... जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा, कसरावद में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत ग्राम केलपानी से ओंकारेश्वर तक 200 ग्रामीणों की पैदल यात्रा, विधायक मोंटू सोलंकी ने जयघोष के साथ किय... थाना सेंधवा शहर पुलिस ने ऑनलाइन पटाखों के नाम पर ₹50,000 की ठगी करने वाले 02 साइबर ठगो को इंदौर से क... स्टार एग्री की रिपोर्ट के बाद खंडेलवाल बन्धुओ की शिकायत अधिवक्ता विमला शर्मा महामडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा चांदी व्यापारी से लूटे गए एक करोड़ 28 लाख के आभूषण बरामद कर 48 घंटे बाद ही ... जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों एवं सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने सीईओ द्वारा आरोप-पत्र का जवाब नह... भागवत आयोजन का आरम्भ निकली शोभायात्रा 

ओंकारेश्वर बांध से अतिरिक्त जल का प्रवाह, प्रशासन अलर्ट

0 190

ओंकारेश्वर बांध से अतिरिक्त जल का प्रवाह, प्रशासन अलर्ट

बाँध के 14 गेट खोलकर 6068 क्यूमेक्स पानी छोडा

न्यूज करंट – नर्मदा नदी पर बने ओंकारेश्वर बांध से मंगलवार दोपहर 3:00 बजे से से अतिरिक्त जल निकासी की जा रही है। बाँध के ऊपरी क्षैत्र में जलस्तर बढ़ने के चलते बांध के गेटों को खोला गया है, जिससे ओंकारेश्वर बाँध से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। यह निर्णय सुरक्षा और जल प्रबंधन के दृष्टिकोण से लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर 2:00 बजे तक ओंकारेश्वर बांध से 9 गेटों को 7.0 मीटर (औसत ओपनिंग 0.8 मीटर) तक खोला गया है। इस प्रक्रिया में विद्युत गृह से 1896 क्यूमेक्स और 1614 क्यूमेक्स पानी 9 गेटों से छोड़ा जा रहा है। इसके अतिरिक्त, अपस्ट्रीम स्थित इंदिरा सागर बांध से लगभग 4236 क्यूमेक्स पानी छोड़े जाने के कारण कुल 6076 क्यूमेक्स जल का प्रवाह ओंकारेश्वर बांध से लगातार हो रहा है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार दोपहर 3:30 बजे से 14 रेडियल गेटों को 18.0 मीटर (औसत ओपनिंग 1.29 मीटर) तक खोला गया। इससे लगभग 4172 क्यूमेक्स पानी गेटों से और 1896 क्यूमेक्स विद्युत गृह से, यानी कुल 6068 क्यूमेक्स पानी नर्मदा नदी में छोड़ा गया हैं।ओंकारेश्वर बांध प्रशासन द्वारा यह निर्णय निचले क्षेत्रों में आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
स्थानिय प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से सार्वजनिक उद्घोषणा केन्द्र से लगातार नर्मदा नदी के तटो से दुर रहने एवं सावधानी बरतने संबंधित मुनादी करवाई जा रही है। परियोजना प्रबंधन इकाइयों को आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचित कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.