Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

गवाघाटी औझर पर ट्रक से गेहूं चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

0 266

गवाघाटी औझर पर ट्रक से गेहूं चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी) नागलवाड़ी पुलिस ने 17 जुलाई को ट्रक से कटिंग कर गेहूं चुराने वाले अपराधियों को गिरफ्तार किया। फरियादी राजु पिता कालुलाल माली निवासी गंगधार, जिला झालावाड़ (राजस्थान) ने थाना नागलवाड़ी पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ए.बी रोड गव्हाघाटी औझर के पास उनके ट्रक से अज्ञात आरोपियों ने ट्रक से कटिंग कर उसमें से गेहूं के 07 कट्टे चोरी कर लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध क्रमांक 183/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के निर्देश में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में एक पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 22 जुलाई को टीम द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय, राजपुर में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेजा गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।घटना में संलिप्त अन्य आरोपी फरार हैं, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। नागलवाड़ी पुलिस ने आरोपी गुडा उर्फ तेरसिंग पिता स्व. वालसिंग डावर, उम्र 35 वर्ष, निवासी कुकड़ाबैड़ा, चौकी ओझर, थाना नागलवाड़ी, तहसील राजपुर, जिला बड़वानी एवं बघेल उर्फ बगल पिता स्व. नत्थूसिंह उर्फ नाथा डावर, उम्र 24 वर्ष, निवासी कुकड़ाबैड़ा, चौकी ओझर, थाना नागलवाड़ी, तहसील राजपुर, जिला बड़वानी को गिरफ्तार किया है।
इस महत्वपूर्ण सफलता में थाना प्रभारी नागलवाड़ी माधवसिंह ठाकुर, उनि रितेश खत्री, चौकी प्रभारी ओझर सउनि अनिल दसौधी, सउनि श्रीराम फगोरे, प्रआर. योगेश पाटील, प्रआर. प्रकाश पाटीदार, प्रआर. सुरजसिंह, प्रआर. राजेश राठौड़, आर.अरुण राठौड़, आर. सतीश, आर. जालम, आर. अजय, आर. रोहित, सैनिक आरीफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.