Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालुओं क... जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा, कसरावद में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत ग्राम केलपानी से ओंकारेश्वर तक 200 ग्रामीणों की पैदल यात्रा, विधायक मोंटू सोलंकी ने जयघोष के साथ किय... थाना सेंधवा शहर पुलिस ने ऑनलाइन पटाखों के नाम पर ₹50,000 की ठगी करने वाले 02 साइबर ठगो को इंदौर से क... स्टार एग्री की रिपोर्ट के बाद खंडेलवाल बन्धुओ की शिकायत अधिवक्ता विमला शर्मा महामडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा चांदी व्यापारी से लूटे गए एक करोड़ 28 लाख के आभूषण बरामद कर 48 घंटे बाद ही ... जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों एवं सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने सीईओ द्वारा आरोप-पत्र का जवाब नह... भागवत आयोजन का आरम्भ निकली शोभायात्रा 

निवाली में प्राण घातक हमले के 7 आरोपी गिरफ्तार

0 406

गंभीर हमले के 7 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने जेल भेजा

निवाली (न्यूज करंट ) निवाली थाना अंतर्गत विगत दिनों हुए विवाद में पुलिस ने गंभीर हमले के 7 आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय पेश किया। न्यायालय ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
निवाली थाना प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना निवाली क्षेत्रांतर्गत दर्ज अपराध क्रमांक 170/25 धारा 296, 191(2), 115(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता 2023 में धारा बढ़ाते हुए 118(1), 117(2), 109(1) के तहत प्राणघातक हमले के मामले में थाना निवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक बड़वानी जगदीश डावर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निवाली उप निरीक्षक रामकृष्ण लौवंशी द्वारा यह कार्रवाई की गई।
घटना के अनुसार, फरियादी जुनैद पिता साकिर अली सैयद, उम्र 35 वर्ष, निवासी हाजी कॉलोनी निवाली पर दिनांक 21.07.2025 को सात आरोपियों ने एकराय होकर हमला कर जानलेवा चोट पहुंचाई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में तत्परता से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:*
1. अरबाज पिता समसुद्दीन लोहार, उम्र 26 वर्ष
2. आवेश पिता आबीद लोहार, उम्र 23 वर्ष
3. जहीर पिता इकबाल लोहार, उम्र 25 वर्ष
4. सादिक पिता नजमुद्दीन लोहार, उम्र 40 वर्ष
5. जावेद पिता इकबाल लोहार, उम्र 30 वर्ष
6. सईद पिता वली मोहम्मद, उम्र 35 वर्ष
7. मोहसिन पिता इकबाल लोहार, उम्र 37 वर्ष
सभी आरोपी निवासी – निवाली हैं।
गिरफ्तारी उपरांत सभी आरोपियों को माननीय जेएमएफसी न्यायालय, खेतिया में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई निवाली थाना पुलिस की सक्रियता, सतर्कता एवं अपराध पर कठोर नियंत्रण की प्रतिबद्धता का परिचायक है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.