Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

सेंधवा विधानसभा के ग्राम रामगढ़ी की ऐतिहासिक गढ़ी को सहजने की आवश्यकता

0 104

बड़वानी ( नरेंद्र तिवारी) जिले की सेधवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ी में प्रकृति की सुंदरवादियों के मध्य स्थित ऐतिहासिक महत्व की गढ़ी, जिसके नाम से इस ग्राम को रामगढ़ी के नाम से जाना जाता है। प्राचीन गढ़ी इस मार्ग की ऐतिहासिकता का प्रमाण है। चाचारिया से धुलकोट जाने के दौरान रामगढ़ी का यह परकोटा बरबस ही ध्यान आकर्षित करता है। काले पत्थरों से निर्मित रामगढ़ी की यह गढ़ी चारो और सतपुड़ा के पहाड़ों से घिरी दिखाई देती है। सेंधवा जनपद मुख्यालय से 40 किलोमीटर की दुरी पर स्थित रामगढ़ी की उक्त ऐतिहासिक गढ़ी समय के साथ जर्ज़र और कमजोर होती जा रही है। इस ऐतिहासिक गढ़ी को सरक्षण की आवश्यकता है। इस स्थान की सुंदर भोगोलिक स्थिति के मध्य नजर इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। बड़वानी कलेक्टर सुश्री गुंचा सनोबर को इस स्थल का दौरा कर इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किये जाने की योजना बनाई जाना चाहिए। सावन माह में यहां की प्राकृतिक खूबसूरती देखते बनती है। सतपुड़ा के घने जंगल उघते अनमले जंगलो के मध्य स्थित रामगढ़ी बड़वानी जिले एवं सेंधवा विधानसभा क्षेत्र का रमणीय पिकनिक स्पाट बन सकता है। इस हेतू बड़वानी जिले एवं सेंधवा के जिम्मेदार अधिकारीयों नेताओं को रूचि लेने की आवश्यकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.