Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार

0 264

सेंधवा(नरेंद्र तिवारी) वरला थाने के ग्राम चिखली में भारी मात्रा में स्प्रिंट (जहरीली शराब ) पुलिस द्वारा पकड़ी गयी हैं। इसका उपयोग अवैध रूप से शराब बनाने के लिए किया जाना था।वरला पुलिस ने मुखबिर कि सूचना पर स्प्रिंट सहित आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त कि हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों जैसे अवैध शराब, जुआ, सट्टा, मादक पदार्थ और अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बरएवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सेंधवा अजय वाघमारे के कुशल मार्गदर्शन में वरला थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम चिखली में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध जहरीली स्प्रिट जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर त्वरित ऐक्शन

दिनांक 18 जून 2026 को थाना प्रभारी वरला को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चिखली के बामनिया फलिया में एक व्यक्ति अपने घर के पीछे बनी टपरी में भारी मात्रा में अवैध व जहरीली स्प्रिट छुपाकर रखा हुआ है, जिसका उपयोग अवैध शराब बनाने में होना था। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी वरला द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और उनके निर्देशानुसार एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर मौके के लिए रवाना किया गया।

घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा, 4 ड्रम स्प्रिट जप्त

पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। मौके से पुलिस ने प्रकाश पिता जगन (निवासी: ग्राम चिखली) को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। जब टपरी की तलाशी ली गई, तो वहाँ से 4 नीले रंग के प्लास्टिक ड्रमों में भरी कुल 936 लीटर अवैध जहरीली स्प्रिट बरामद हुई, जिसे पुलिस ने तत्काल जब्त कर लिया।

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, रिमांड की तैयारी
आरोपी के विरुद्ध थाना वरला में आबकारी अधिनियम की धारा 34 एवं 49(ए)** के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पूछताछ और आगे की जांच कि जाएगी

पुलिस इस अवैध स्प्रिट के मुख्य स्रोत (सप्लाई चेन) और इस रैकेट में शामिल अन्य आरोपियों के नेटवर्क का पता लगा रही है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड मांगी जा रही है, ताकि इस पूरे मामले का पर्दाफाश किया जा सके।
सराहनीय भूमिका (पुलिस टीम)
इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी वरला निरीक्षक नारायण रावल, सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र चौहान, सहायक उपनिरीक्षक मनीष श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक दीपक, आरक्षक वीपे सिंह एवं आरक्षक अरविंद की मुख्य व सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पूरी टीम की इस सफलता पर प्रशंसा की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.