Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालुओं क... जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा, कसरावद में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत ग्राम केलपानी से ओंकारेश्वर तक 200 ग्रामीणों की पैदल यात्रा, विधायक मोंटू सोलंकी ने जयघोष के साथ किय... थाना सेंधवा शहर पुलिस ने ऑनलाइन पटाखों के नाम पर ₹50,000 की ठगी करने वाले 02 साइबर ठगो को इंदौर से क... स्टार एग्री की रिपोर्ट के बाद खंडेलवाल बन्धुओ की शिकायत अधिवक्ता विमला शर्मा महामडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा चांदी व्यापारी से लूटे गए एक करोड़ 28 लाख के आभूषण बरामद कर 48 घंटे बाद ही ... जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों एवं सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने सीईओ द्वारा आरोप-पत्र का जवाब नह... भागवत आयोजन का आरम्भ निकली शोभायात्रा 

कलेक्टर ही जिले के सभी छात्रावासों के विधार्थियों से मिले

0 357

कलेक्टर ही जिले के सभी छात्रावासों के विधार्थियों से मिले

अब पुरुषखेड़ा निवाली के विद्यार्थी कलेक्टर से मिलने पैदल निकले

बड़वानी ( नरेंद्र तिवारी) जिले की विभिन्न तहसीलों में स्थित छात्रावासों कन्या परिषर एकलव्य शिक्षा परिषर सहित शिक्षा से जुडी सस्थाओं के विद्यार्थियों का अपनी समस्याओं के लिये जिला कलेक्टर से मिलने हेतु पैदल रवाना होने के घटनाक्रम लगातार घटित हो रहे है। सोमवार को निवाली के पुरुषखेड़ा के छात्र छात्राएं अपनी मांगो को लेकर कलेक्टर से मिलने पहुँचे। इससे पूर्व सेंधवा के मंडगाँव कन्या शिक्षा परिषर की छात्राएं अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर बड़वानी से मिलने पैदल निकल पड़ी थी। अब सवाल यह उठता है की जिले में समस्याओं से ग्रसित छात्रावासों शिक्षा परिषरों में व्याप्त समस्याओं की अनदेखी क्यों हो रही है? क्यों हर समस्या के लिये छात्र एसडीएम तहसीलदार की बजाए कलेक्टर साहब को ही शिकायत करना चाह रहे है..? यह भी जांच का विषय है की इन विद्यार्थियों को कलेक्टर से मिलने पैदल जाने के लिये कोई उकसा तो नहीं रहा है…? खैर आदिवासी विकास विभाग में व्याप्त अनियमितताओं के चलते विद्यार्थियों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही है, स्टेशनरी, भोजन की गुणवत्ता, गणवेश जैसी समस्याओं से ग्रसित विद्यार्थी कलेक्टर साहब से मिलना चाहते है। उन्हें लगता है की कलेक्टर साहब उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। ऐसे में बड़वानी जिले की महिला कलेक्टर गुंचा सनोबर को चाहिए की वें जिले के हॉस्टल कन्या परिषरो, खेल परिषरो, एकलव्य छात्रवासों का दौरा कर विद्यार्थियों से उनके परिषर में जाकर स्वयं बातचीत करें, विद्यार्थियों की परेशानियों को सुनें। कुछ सालों से कलेक्टरों का बड़वानी जिला मुख्यालय को ही सम्पूर्ण जिला समझने का भरम हो गया है। आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जिला कलेक्टर गाँवो में रात्रि विश्राम करते थै। महीने दो या चार महीने में जिले के कलेक्टर महोदय का राउंड तहसील मुख्यालय के गाँवो में लगता था, विद्यार्थी सहित आमजन कलेक्टर से अपनी समस्याओं की चर्चा करते थै, कलेक्टर मौक़े पर एसडीएम, तहसीलदार को निर्देशित करते थै, अब ऐसा नहीं हो रहा कलेक्टर गाँव में नहीं पहुंच रहे तभी छात्रों को पैदल अपनी समस्याओं के लिये जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है। बड़वानी जिले की संवेदनशील जिला कलेक्टर को चाहिए की वह आगामी दिनों में स्कुल छात्रावासों में व्याप्त समस्याओं का अवलोकन करें, उन्हें निराकृत करें ताकि विद्यार्थियों को आपसे मिलने बड़वानी पैदल रवाना होने की आवश्यकता न पड़े।
{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{“transform”:1},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:true,”containsFTESticker”:false}
Leave A Reply

Your email address will not be published.