Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रा पर चाकू से हमले के बाद विद्यार्थियों ने सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौपा अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश अवैध गांजा फसल पर थाना वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब ₹50–52 लाख मूल्य की फसल का किया पर्दाफाश प्रेस क्लब सेंधवा गणेश उत्सव पर्व पर करेगा गणेश प्रतिमा की स्थापना  मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी सेंधवा के गौरव राहुल जायसवाल को मिला “मध्य प्रदेश बेस्ट वेडिंग डेकोरेटर” अवार्ड शिल्पा शेट्टी के हाथ... माननीय राष्ट्रपति के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का वितरण, सानवी देवेन्द्र मंडलोई बनीं समारोह... अर्थी पर केवल दो शाल उडाने एकत्रित राशि गौशाला में दान करने संबंधी सेंधवा अग्रवाल समाज का कल्याणकारी... शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1... नागलवाड़ी पैदल यात्रा पर जा रहे 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं का विधायक मोंटू सोलंकी ने फलाहार एवं जलपान...

मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भंडारा, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी

0 197

सेंधवा निप्र। सावन मास की समाप्ति के अवसर पर दारुगोदाम स्थित मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पर दिनेश गंज एकता संगठन दारुगोदाम के तत्वावधान में शिव आराधना एवं पूजन-अर्चना के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और सेवा भावना से आयोजित इस भंडारे में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन में 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।

प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी सावन मास के समापन पर मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन, आरती एवं शिव आराधना की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया, भंडारे में प्रसादी ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक उल्लास देखने को मिला।
भंडारे में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए संगठन के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान सेवा में जुटे कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से भोजन प्रसादी उपलब्ध कराई। पूरे आयोजन में सेवा, सहयोग और धार्मिक भावना का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव भी मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और शिव आराधना में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। उन्होंने आयोजन में शामिल होकर श्रद्धालुओं एवं आयोजनकर्ताओं से मुलाकात की तथा इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को समाज में आपसी एकता और सेवा भावना को मजबूत करने वाला बताया।
आयोजन में नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, संजय यादव, एस. वीरा स्वामी, अरुण चौधरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निशांत पवार, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश चौहान, विकास आर्य, मोहन जोशी, सुनील अग्रवाल, बद्रीप्रसाद शर्मा सहित व्यापारीगण, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
दिनेश गंज एकता संगठन दारुगोदाम द्वारा प्रतिवर्ष सावन मास की समाप्ति पर आयोजित किए जाने वाले इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रवासियों की भी सहभागिता रहती है। इस वर्ष भी आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा। भगवान शिव की आराधना के साथ आयोजित विशाल भंडारे ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और सेवा की भावना को भी मजबूती प्रदान की।
[03/09, 4:42 pm] Sunil Agrwal: *कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों में होने लगी विशेष साज-सज्जा*
*विद्युत रोशनी से जगमगाएंगे मंदिर, बाल लीलाओं पर आधारित झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र*
सेंधवा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर नगर में उत्साह का माहौल बनने लगा है। जन्माष्टमी पर्व को लेकर नगर के प्रमुख मंदिरों में विशेष साज-सज्जा का कार्य शुरू हो गया है। मंदिरों को आकर्षक विद्युत रोशनी, फूलों एवं गुब्बारों से सजाया जा रहा है। वहीं कई मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक झांकियां सजाई जा रही हैं। मंदिरों में भजन-कीर्तन की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। बाजार एवं प्रमुख मार्गों पर भी पर्व को लेकर रौनक दिखाई देने लगी है। जगह-जगह ‘गोविंदा आला रे आरा’ जैसे गीतों की गूंज सुनाई देने लगी है।
नगर पालिका द्वारा भी जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए मुख्य मार्गों पर विद्युत रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही प्रमुख मार्गों एवं मंदिरों के आसपास साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है।
*श्री सत्यनारायण मंदिर रहेगा विशेष आकर्षण*
अग्रवाल समाज के सुनील अग्रवाल ने बताया कि श्याम बाजार स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में प्रतिवर्ष जन्माष्टमी पर्व विशेष उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भी मंदिर को आकर्षक विद्युत रोशनी, फूल एवं रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया जा रहा है। मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित आकर्षक झांकी सजाई जाएगी, जो जन्माष्टमी पर नगरवासियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी।
झांकी सजाने में समाज के मुकेश मित्तल, गणेश गोयल, परेश खंडेलवाल, पिंकेश खंडेलवाल एवं आशीष गोयल का विशेष सहयोग रहेगा।
दिनभर होंगे धार्मिक आयोजन
जन्माष्टमी के दिन प्रातः से ही श्रद्धालुओं के भगवान के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। प्रातः भगवान बालगोपाल का दूधाभिषेक कर विधि-विधान से पूजन किया जाएगा तथा उन्हें नवीन पोषाक धारण कराई जाएगी। दोपहर 12 बजे भगवान लक्ष्मीनारायण की आरती होगी। अग्रवाल ने बताया कि
रात्रि 8 बजे से मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया है। इसमें धामनोद के प्रसिद्ध भजन गायक माधवजी अग्रवाल भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसी दौरान भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी भी श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए प्रस्तुत की जाएगी।
रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर महाआरती की जाएगी। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को माखन-मिश्री एवं पंजली का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
श्रद्धालुओं से मंदिर पहुंचने का आह्वान
अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजेंद्र नरेडी सहित कैलाश एरन, नवीन गोयल, श्यामसुंदर एरन, केदारमल गोयल, सुशील चौमूवाला, दीपक गर्ग, संजय गोयल, राजकुमार मंगल, विजय गोयल, मुकेश अग्रवाल एवं अर्पित तायल ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने, भजन-कीर्तन में सम्मिलित होने तथा प्रसाद ग्रहण करने का आह्वान किया है।
*अन्य मंदिरों में भी होंगे आयोजन*
जन्माष्टमी को लेकर नगर के अन्य मंदिरों में भी विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंगल भवन स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। यहां भजन-कीर्तन के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। उपजेल परिसर में भी कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। वहीं राम मंदिर में विशेष श्रृंगार कर भगवान की आकर्षक सजावट की जाएगी तथा रात्रि 12 बजे आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, निवाली रोड पर भी जन्माष्टमी के अवसर पर भजन-कीर्तन एवं भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी।
कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में शुरू हुई तैयारियों और साज-सज्जा से नगर में धार्मिक उत्सव का माहौल बनने लगा है। जन्माष्टमी की रात मंदिरों में होने वाले भजन-कीर्तन, झांकियों और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.