Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालुओं क... जुलवानिया से ओंकारेश्वर तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा, कसरावद में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत ग्राम केलपानी से ओंकारेश्वर तक 200 ग्रामीणों की पैदल यात्रा, विधायक मोंटू सोलंकी ने जयघोष के साथ किय... थाना सेंधवा शहर पुलिस ने ऑनलाइन पटाखों के नाम पर ₹50,000 की ठगी करने वाले 02 साइबर ठगो को इंदौर से क... स्टार एग्री की रिपोर्ट के बाद खंडेलवाल बन्धुओ की शिकायत अधिवक्ता विमला शर्मा महामडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा चांदी व्यापारी से लूटे गए एक करोड़ 28 लाख के आभूषण बरामद कर 48 घंटे बाद ही ... जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों एवं सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने सीईओ द्वारा आरोप-पत्र का जवाब नह... भागवत आयोजन का आरम्भ निकली शोभायात्रा 

भाजपा नेता अजजा बड़वानी जिला अध्यक्ष रेलास सेनानी के विरुद्ध एफ़आईआर

0 848

सेंधवा निप्र। भाजपा नेता अजजा मोर्चा के बड़वानी जिला अध्यक्ष रेलास सेनानी के विरुद्ध मोबाईल लगाकर गाली गलौच करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप शहीद भीमा नायक कालोनी गोई वाकी निवासी राहुल सेनानी द्वारा लगाया गया है। राहुल की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने रेलास सेनानी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को फरियादी राहुल सेनानी ने बताया की मै ग्राम झिरीजामाली का रहने वाला हूं, मेरे अंकल स्व सुरेश सेनानी शहीद भीमा नायक कालोनी सेंधवा रहते है। मेरे अंकल वन रक्षक वन रक्षक के पद पर पदस्थ थै, उनका उनकी पत्नी अर्पणा से विवाद होने से करीब ढ़ेड साल पूर्व अपनी दोनों बच्चियों एवं सोना चांदी के साथ अपने पिता के घर आ गयी थी। उसके बाद कसकी रेलास सेनानी के साथ चली गयी थी। तब से मेरी पत्नी और मै काका सुरेश के पास रहने लगे। 12 नवम्बर को मेरे काका का निधन हो गया था। मेरे काका के मरने के बाद उनकी दोनों बच्चियों की देखरेख मै और मेरी पत्नी करते थै। बच्चियों का कुछ सामान शहीद भीमा नायक कॉलोनी सेंधवा में रह गया था। जिसे लेकर 11 दिसम्बर को रेलास सेनानी के मोबाईल नम्बर से काल आया जिसमे गन्दी गालिया देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गयी थी।
लायंस स्कुल में नौकरी करने वाले राहुल सेनानी ने बताया की मेरे मोबाईल में काल रिकार्डिंग नही होने से मेरी पत्नी के मोबाईल से काल की रिकार्डिंग की गयी है। पुलिस फरियादी राहुल की शिकायत पर रेलास सेनानी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.