Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली की हाईप्रोफाइल चोरी के 3 अंतरराज्यीय आरोपी वरला से गिरफ्तार, ₹20 लाख का सोना बरामद वरला के ग्राम चिखली अवैध शराब बनाने की साजिश नाकाम, 936 लीटर जहरीली स्प्रिट के साथ आरोपी गिरफ्तार किसानों के खेतों से मोटर पंप चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश; सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 2 आरोपियों को दबो... बोलेरो पीकप और 222 पेटी बीयर लूट कांड का पर्दाफास  अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र नरेडी 12 मतों से विजय हुए रिद्धि सिद्धि कोटेक्स के गोपाल अग्रवाल को भारत सरकार के वित्तमंत्री ने किया सम्मानित ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में 20 मई को समस्त दवा की दुकानें बंद रहेगी वरला में मध्य रात्रि घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट 

स्वामी विवेकानंद मार्गदर्शन योजना के जिला नोडल डॉ. अनिल पाटीदार ने कहा आपकी उत्कृष्ट प्रस्तुति देखकर यह विश्वास करना मुश्किल है कि आप फर्स्ट इयर के स्टूडेंट्स हैं

0 128

बड़वानी। नरेंद्र तिवारी। आप सभी प्रथम वर्ष के विद्यार्थी हैं, इस बात पर यकीन करना मुश्किल है, क्योंकि आपका प्रजेंटेशन उत्कृष्ट स्तर का रहा। आपकी प्रस्तुति में निखार है और जबर्दस्त कुशलता है। आपने रिसर्च करके प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है। आपने डेटा कलेक्शन किया. इन सबकी फर्स्ट इयर के स्टूडेंट्स से अपेक्षा नहीं की जा सकती है। आप परिश्रम के जिस पथ पर चल निकले हैं, उसे छोड़ना मत, अनवरत चलते रहना. बड़ी सफलताएं मिलेंगी। कभी नाकामयाबी मिले तो घबराना मत. मैं स्वयं स्कूली शिक्षा के दौरान अनुत्तीर्ण हो चूका हूँ. लेकिन बाद में करियर सेल से जुड़कर जो मेहनत प्रारम्भ की, उसे बंद नहीं किया, नेट-जेआरएफ जैसी कई प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण की और आज मैं अपनी मंजिल पर पहुँच चुका हूँ। आप भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए परिश्रमपूर्वक लगे रहिये. सरल रास्ते लगते अच्छे हैं, लेकिन कहीं पहुंचाते नहीं। कठिन रास्ते कष्टप्रद होते हैं, लेकिन बुलंदियों पर पहुंचाते हैं।

ये बातें प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के माध्यम से आयोजित सफलता के सूत्र कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिला नोडल अधिकारी और नवीन आदर्श शासकीय महाविद्यालय बड़वानी के इतिहास के प्रो. डॉ. अनिल पाटीदार ने कहीं। यह आयोजन प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य के मार्गदर्शन में किया गया. इस अवसर पर राजनीति विज्ञान की डॉ. अभिलाषा साठे ने भी मार्गदर्शन दिया। डॉ. पाटीदार ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में टिप्स दी. युवाओं को स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित किया. उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष के बारे में बताकर विद्यार्थियों को हिम्मत नहीं हारने की प्रेरणा दी।
विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुतियां
करियर सेल के कार्यकर्ता राहुल भंडोले और कन्हैयालाल फूलमाली ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत आज लगभग सौ विद्यार्थियों ने अपनी फिल्ड स्टडी की समूह में प्रस्तुतियां दीं. इसके अंतर्गत उन्होंने सामाजिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और करियर से सम्बन्धित विषयों को कव्हर किया था. इन प्रस्तुतियों की और विद्यार्थियों के द्वारा तैयार किये गए प्रतिवेदनों की डॉ. अभिलाषा साठे और डॉ. अनिल पाटीदार ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
निरंतर ऊर्जावान बनकर संवारें जीवन
डॉ. अभिलाषा साठे ने कहा कि विद्यार्थियों की जितनी तारीफ़ की जाए उतनी कम है। आपने जिस आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुतीकरण किया, उसके लिए आप सभी बहुत-बहुत बधाई के पात्र हैं। निरंतर ऊर्जावान बने रहें। जीवन में आप आगे बढ़ें, इसके लिए मेरी शुभकामनाएं। एक शिक्षक के रूप में मैं चाहती हूँ कि आप अपने जीवन संवारें। सञ्चालन जोया खान ने किया। समन्वय भोला बामनिया, अन्वेषा शर्मा, प्रतिभा अलावा, सुहानी जमरे, कन्हैयालाल नरगांवे ने किया। विद्यार्थियों को सम्प्रेषण कौशल का प्रशिक्षण सर्टिफाइड सॉफ्ट स्किल ट्रेनर डॉ. मधुसूदन चौबे ने दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.